हर हर महादेव शम्भु - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज'
मंगलवार, जुलाई 15, 2025
धर्म सनातन पर्व शुभ, सावन पावस मास।
त्रयोदशी पूजन सविधि, उभय पक्ष उपवास॥
प्रदोष व्रत शिव वन्दना, फागुन सावन मास।
कृपासिंधु शिव साधना, पूर्ण सफलता ख़ास॥
फलदायी पूजन प्रभो, शिव शंकर वागीश।
सोमनाथ बरसे कृपा, गंगाधर शशि शीश॥
प्रदोष व्रत रविवासरी, शिव आराधन भक्ति।
सदा निरोगी ज़िंदगी, शतंजीव युवशक्ति॥
सोमवार प्रिय दिवस शिव, करे मनुज उपवास।
मनोकामना सफल हो, ख़ुशियाँ मिले मिठास॥
व्रत प्रदोष सोमवार में, ज्योतिर्लिंग महेश।
ऋण व्याधि से मुक्ति हो, आशुतोष गिरिजेश॥
सकल मनोरथ पूर्ण हो, शिवपूजन सोमवार।
तन मन धन भक्ति नमन, नागेश्वर संसार॥
महाकाल त्रिशूल से, करे नाश आतंक।
सोमवासर शिव साधना, राजा या हो रंक॥
सोमवार ओंकार शिव, रख प्रदोष उपवास।
सुख वैभव समृद्धि यश, दम्पति सौख्य विलास॥
अपनापन रिश्ते मधुर, बनते भक्ति उमेश।
शुक्र दिवस शिवशक्ति का, दर्शन शिव अमरेश॥
हर हर महादेव भजो, शंभु बम बम बोल।
शिवशंकर दर्शन सुलभ, भक्ति प्रेम रस घोल॥
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर