अभिनव मिश्र "अदम्य" - शाहजहाँपुर (उत्तर प्रदेश)
कृष्ण वन्दन - तोटक छंद - अभिनव मिश्र "अदम्य"
मंगलवार, मई 04, 2021
जय मोहन माधव श्याम हरे।
मधुसूदन रूप ललाम धरे।।
धर ध्यान करूँ विनती मन से।
अँधियार मिटे इस जीवन से।।
प्रभु निर्मल उच्च चरित्र रहे।
मन पावन पुण्य पवित्र रहे।।
सब दूर करो कटुता मन की।
प्रभु चाह नही मुझको धन की।।
दुखदायक रोग विषाद हरो।
गुण ज्ञान निधान प्रकाश भरो।।
भव से कर दो अब पार प्रभो।
जग के तुम पालनहार बिभो।।
वृषभान लली तुम प्राण प्रियं।
रहते तुम भक्तन के हृदयं।।
कर जोड़ करूँ प्रभु का वरणं।
अब केशव माधव लो शरणं।।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
दीपावली विशेष रचनाएँ: कविता, गीत, दोहे और मुक्तक का सुंदर संकलन
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर

