रामत्व - कविता - महेश कुमार हरियाणवी
बुधवार, जुलाई 05, 2023
कर्म:
पावन नाम को पावन गाएँ,
मिल-मिल कर सब ही दोहराएँ।
कर्मों की जग करता पूजा,
राम नाम हैं जीवन दूजा॥
प्रण:
साथ के संगी छूट न जाएँ,
ममतामयी मन रूठ न जाए।
मुश्किल से मुश्किल हल होगी,
राम प्रण का पूर्ण योगी॥
चाल:
राजपाट जिसे रोक न पाया,
वनवासी वन जीत ले आया।
दुश्वारी निर्बल की भोगी,
राम नाम जपते है जोगी॥
चलन:
इंद्रियाँ जिसे ठग ना पाई,
साथ रही और राह बनाई।
प्रतिष्ठा का मान हैं ऊँचा,
मर्यादि श्री राम समूचा॥
छवि:
बल में क्रोध कभी नहीं आया,
सजती सुडौल सुशोभित काया।
साथ में साथी मिलते जाएँ,
राम निडर रह राह बनाएँ॥
पराक्रम:
हाथ में जब कोदंड उठाया,
क्षमता देख दानव घबराया।
पराक्रम में अतिबलशाली,
राम रीत की बात निराली॥
मार्ग:
अहंकार को जड़ से मिटाया,
ख़ुशियों का गया दीप जलाया।
चमक उठी प्रकाशमय लीला,
राम गान है बड़ा सुरीला॥
संदेश:
राम धर्म हैं अधर्म नहीं है,
'राम-राम' करो शर्म नहीं हैं।
भ्रम की शिक्षा भूल न जाए,
जीवन ख़ुद रामायण गाए॥
दुनिया को यही राम सुहाएँ,
मिल-मिल कर सब ही दोहराएँ।
कर्मों की जग करता पूजा,
राम नाम हैं जीवन दूजा॥
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर