उमेश शुक्ला - लालगंज, रायबरेली (उत्तर प्रदेश)
कैसी चुभन, कहाँ की उलझन - कविता - उमेश शुक्ला
बुधवार, अक्टूबर 14, 2026
कैसी चुभन, कहाँ की उलझन
है रिश्तों के दरम्यान।
अपने ही रख नहीं पा रहे
अपनो का ही ध्यान।।
पहले से बेहतर है जीवन
खाने और कमाने में,
पहले से बेहतर है साधन
कही आने और जाने में,
फिर भी रिश्तों की गलियाँ
पड़ी हुई है सूनसान।
अपने ही रख नही पा रहे
अपनी का ही ध्यान।।
एक वृक्ष था जो फलदाई
कटकर सिमट गया है,
फूल फल पत्ती और टहनियाँ
सबकुछ बँट गया है,
अब तो सूखी जड़े बची है
जिनके पनपने में व्यवधान।
अपने ही रख नहीं पा रहे
अपनो का ही ध्यान।।
कटकर अलग हुए है लेकिन
फिर भी तो खटकन है,
अपने घर में रहकर भी तो
बजते दिखते बरतन है,
अपनो का जब अपने ही
कर जाएँगे अपमान।
तो अपने फिर कैसे रखेंगे
अपनो का फिर ध्यान।।
कैसी चुभन, कहाँ की उलझन
है रिश्तों के दरम्यान।
अपने ही रख नही पा रहे
अपनो का ही ध्यान।।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
दीपावली विशेष रचनाएँ: कविता, गीत, दोहे और मुक्तक का सुंदर संकलन
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर

