26 जनवरी अमर रहे - कविता - आशीष कुमार

युगों-युगों तक यह शुभ दिन
हर भारतीय को स्मरण रहे,
गूँजता रहे फ़िज़ा में नारा
26 जनवरी अमर रहे।

गणतंत्र हुआ भारत इस दिन
संविधान की ज्योत अजर रहे,
सदा ऊँचा रहे तिरंगा
26 जनवरी अमर रहे।

जाति धर्म का भेद मिटे
धर्मनिरपेक्षता प्रखर रहे,
मज़बूत हो गणतंत्र की नींव
26 जनवरी अमर रहे।

सुरक्षित हो अधिकार सबका
कर्तव्य बोध का असर रहे,
संविधान की छत्रछाया हो
26 जनवरी अमर रहे।

आपस में हो भाईचारा
सत्य अहिंसा का हो सहारा,
सुख समृद्धि शांति हर प्रहर रहे
26 जनवरी अमर रहे।

सर्वत्र भारत की जय जयकार हो
एकता अखंडता बनी रहे,
आशीष बरसे भारत माँ का
26 जनवरी अमर रहे।

आशीष कुमार - रोहतास (बिहार)

Instagram पर जुड़ें



साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos