याद आती है उन पलों की - कविता - मनोज बाथरे

आज के समय में 
उन पलों की याद 
बहुत आती है,
जो पल 
हमारे जीवन में आके 
हमसे बहुत दूर
चलें गए हैं।
आज हम चाहकर भी
उन पलों को 
सिर्फ़ याद कर सकते हैं,
उन पलों को हम 
फिर से नहीं पा सकते।
ये बात 
यथार्थ सत्य है।।

मनोज बाथरे - चीचली, नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)

साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिये हर रोज साहित्य से जुड़ी Videos