विशेष शर्मा - औरैया (उत्तर प्रदेश)
माता वर दो हमें - गीत - विशेष शर्मा
सोमवार, अक्टूबर 05, 2026
माता वर दो हमें, माता वर दो हमें,
शब्द संसार का कुछ हुनर दो हमें।
बंद – 1
ज्ञान का दीप ऐसा जलाते रहें,
जग को अज्ञान से हम बचाते रहें।
सत्य की राह पर हम हमेशा चलें,
क्या सही, क्या ग़लत हम बताते रहें।
ऐसा वर दो हमें, ऐसा वर दो हमें,
माता वर दो हमें, माता वर दो हमें।
बंद – 2
हम लिखें तो किसी का सहारा बनें,
हम पढ़ें तो किसी की दुआ बन सकें।
तेरी वीणा की झंकार बन जाए कलम,
माँ, सृजन का अनोखा हुनर दो हमें।
ऐसा वर दो हमें, ऐसा वर दो हमें,
माता वर दो हमें, माता वर दो हमें।
बंद – 3
नाम दुनिया में हो, ये ज़रूरी नहीं,
तेरी नज़रों में माँ, बस सम्मान हो।
तेरी सेवा में अर्पित मेरी लेखनी,
मेरी वाणी को माता अमर कर दो।
ऐसा वर दो हमें, ऐसा वर दो हमें,
माता वर दो हमें, ऐसा वर दो हमें।
बंद – 4
विशेष की कविता वतन को सजाती रहे,
बिखरे अपने चमन को मिलाती रहे।
मेरी कविता वतन को सजाती रहे,
रूठे अपनों को सदा मनाती रहे।
मेरी लेखनी सदा सत्य लिखती रहे।
ऐसा वर दो हमें, ऐसा वर दो हमें,
माता वर दो हमें, माता वर दो हमें।
बंद - 5
माता! तुम हो मेरी, मैं हूँ बालक तेरा,
अपने बेटों को भी शब्दों का ज्ञान दो।
सूनी राहों में हम दीप बनकर जलें।
शब्द-साधक बनें, ऐसा वरदान दो,
ऐसा वर दो हमें, ऐसा वर दो हमें,
माता वर दो हमें, माता वर दो हमें।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर

