प्रमोद कुमार - गढ़वा (झारखण्ड)
भ्रम - गीत - प्रमोद कुमार
बुधवार, अक्टूबर 21, 2026
भ्रम हमेशा ही मन में यूँ पलता रहा,
रफ़्ता-रफ़्ता ये जीवन भी चलता रहा।
साथ रहते भी जो पास ना आ सके,
उनकी यादों में बस मन मचलता रहा।
उनके मुखड़े की लाली थी ऐसी खिली,
भोर का जैसे दिनकर हो निकला अभी।
झील के दो कमल से उनके दोनो नयन,
बात गुपचुप किए, मन सुलगता रहा।
दिल वीराना मेरा खिलता उपवन हुआ,
ठहठहाकर वो एक बार हँस क्या दिए।
और सरकाई काँधे से जो ख़ुद ओढ़नी,
सर्द ख़्वाबों में भी मन फिसलता रहा।
ज़ुल्फ़ें बिखरा वो निकले कभी पास से,
उठा शीतल पवन का झकोरा कोई।
तन की ख़ुशबू से मन तो हुआ बावरा,
उलझा ज़ुल्फ़ों में उनकी भटकता रहा।
चलना उनका क़दम-दर-क़दम झूमकर,
अरण्य पथ पर चले मानो गजगामिनी।
हौले-हौले नितम्बों का ख़ुद काँपना,
मीठी धुन पर वो मानो थिरकता रहा।
पास बैठे वो एक दिन कहा प्यार से,
मन का इतना मचलना कहाँ ठीक है।
बात उनकी समझकर लगा सोचने,
कैसे हर मोड़ पर वक्त बदलता रहा।
सपने देखा सतरंगी मैंने जिनके लिए,
अपना समझा था जिन्हें न वो मेरे हुए,
दिन-ब-दिन यूँ ही कटती रही ज़िंदगी,
रात ढलती रही दिन निकलता रहा।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
दीपावली विशेष रचनाएँ: कविता, गीत, दोहे और मुक्तक का सुंदर संकलन
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर

