अविरत बढ़ना सत्य पथ - दोहा छंद - डॉ॰ राम कुमार झा 'निकुंज'
शुक्रवार, सितंबर 18, 2026
बीती आज विभावरी, हुआ सबेरा आज।
पौरुष दुनियाँ जागता, इष्ट सुपथ आग़ाज़।।
अविरत बढ़ना सत्य पथ, हो आलस तम नाश।
उद्योगी अरुणिम किरण, विजय ज्योति बन आश।।
दिखे मार्ग पौरुष विविध, नव विहान आग़ाज़।
कठिन कार्य निर्णय सुपथ, मति विवेक कर साज।।
रिद्धि सिद्धि पथ पार्थ श्रम, कुसुमित सदा निकुंंज।
सुरभित पौरुष कीर्ति फल, परहित कोकिल गुंज।।
सहज सरल पौरुष प्रकृति, रहे आत्मविश्वास।
विघ्नेश्वर अरुणिम किरण, भर दे शक्ति प्रयास।।
अटल ध्येय संकल्प हो, रहे आस्था कर्म।
संयम साहस धैर्य बल, मति विवेक सद्धर्म।।
मातृभूमि भारत प्रणय, हो अभीष्ट अवदान।
परसेवा उन्नति वतन, मिले विजय यश मान।।
कर्म धर्म के मर्म को, एकनिष्ठ हो बोध।
धीर वीर बढ़ते सुपथ, मिटे विघ्न अवरोध।।
संघर्षों विचलित करे, टूटे मन विश्वास।
यहीं धैर्य मनमीत बन, खोले पथ बिंदास।।
अनुभव हो पथ वेदना, संवेदन आभास।
बढ़े आत्मबल लक्ष्य पथ, चहुँ मुख सदा विकास।।
संस्कार व्यवहार से, नीति रीति सत्कार्य।
शील त्याग गुण विनय पथ, जीवन में अनिवार्य।।
ईश्वरीय आराधना, सफल साधना लोक।
ईश कृपा पौरुष खिले, विजय कीर्ति आलोक।।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
दीपावली विशेष रचनाएँ: कविता, गीत, दोहे और मुक्तक का सुंदर संकलन
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर

