रजनीश तिवारी 'अनपढ़ माशूक़' - रीवा (मध्यप्रदेश)
मुख्य पृष्ठ
गीत
दीपावली
माँ लक्ष्मी
हे हरिप्रिये नारायण की प्यारी - गीत - रजनीश तिवारी 'अनपढ़ माशूक़'
हे हरिप्रिये नारायण की प्यारी - गीत - रजनीश तिवारी 'अनपढ़ माशूक़'
शनिवार, नवंबर 07, 2026
हे हरिप्रिये नारायण की प्यारी
आ महालक्ष्मी सुन ले हमारी
मुझे धन वैभव दे ख़ुशियाँ ये सारी
द्वार तेरे दर पे है आया भिखारी
हे हरिप्रिये नारायण की प्यारी
आ महालक्ष्मी सुन ले हमारी...
मैं करूँ महिमामंडन यशोगान तेरा
स्वच्छ सुंदर जीवन हो नया मेरा
हे गृहलक्ष्मी विपदा हर सारी
हे धनलक्ष्मी हर विपदा हमारी
दुनियाँ तुझे पूजे पूजें मुरारी,
हे हरिप्रिये नारायण की प्यारी
आ महालक्ष्मी सुन ले हमारी...
है निर्धन ये दास तेरा बड़ा ही अजीब
अमीर हो धनवान कैसे है ये ग़रीब
भूखा ये नंगा है भुखमरी का मारा
ज़िन्दगी का हर सुख दे मुझे सारा
आ बिगड़ी बना दे अब तू हमारी,
हे हरिप्रिये नारायण की प्यारी
आ महालक्ष्मी सुन ले हमारी...
कीर्तन भजन हो न स्तुति ध्यान
मोह माया का बंधन है अभिमान
मुझे सच्ची श्रद्धा भक्ति का वरदान दे माँ
मुझे अपने चरण शरण में विश्राम दे माँ
चहुँओर हो माँ यश कीर्ति हमारी,
हे हरिप्रिये नारायण की प्यारी
आ महालक्ष्मी सुन ले हमारी...
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
दीपावली विशेष रचनाएँ: कविता, गीत, दोहे और मुक्तक का सुंदर संकलन
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर

