जीवन एक पुस्तक - कविता - अजय कुमार 'अजेय'
मंगलवार, जुलाई 22, 2025
जीवन अनुभव की किताब
जिसमें कुछ रचनाऍं।
सुख दुःख की रची इबारत
शीर्षक विरत कथाऍं।
जीवन में शीतलता लाती
भोर हवा रवानी,
पूर्वी विछोभ से उठती
बरखा प्रीत सुहानी,
रचना की पहली पंक्ति से
भावों की समिधाऍं।
हास्य-व्यंग्य भरी चुटकी
मर्म पर चोट सयानी,
जर्जरता की कठिन पहेली
बूझे मौत दीवानी,
जन्म-मरण-वृत्त जिल्द में
क्रमशः घटनाऍं।
परिचय बचपन चित्रकला
प्रणय छंद जवानी।
समालोचना है बुढ़ापा
अनुभव गीत नूरानी।
गीता सार निबंध कर्म का
अपनी परिभाषाऍं।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
दीपावली विशेष रचनाएँ: कविता, गीत, दोहे और मुक्तक का सुंदर संकलन
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर

