सफलता मार्ग - कविता - भजन लाल हंस बघेल

सफलता मार्ग - कविता - भजन लाल हंस बघेल | Prerak Kavita - Safalta Maarg - Bhajan Lal Hans Baghel. Hindi Poem About Success | सफलता के मार्ग पर हिंदी कविता
सफलता मार्ग है बड़ा रंगीन।
वीराने और बहार का सुंदर सीन।
अपने काम में सदा रहो लीन।
बनो अर्जुन, लक्ष्य साधो, मारो मीन!

सफलता मार्ग में आते हैं अचानक अजब ग़ज़ब मोड़।
धैर्य रख, संघर्ष कर, अपना प्रयास नहीं छोड़।
पगडंडी, गली, सड़क और चौराहा।
इच्छा शक्ति से, परिश्रम से, मनचाहा फल पाया।

मेहनत और लगन से सफलता का सुंदर सुगंधित फूल खिला।
नई सोच, नए विचार, नई ऊर्जा, से नया मुक़ाम मिला।
जोश, जुनून, उत्साह, प्रसन्नता और उमंग।
आशा और आत्मविश्वास हैं 'सफलता मार्ग' के सुंदर, सुगंधित, मनोहर रंग।

भजन लाल हंस बघेल - पलवल (हरियाणा)

Instagram पर जुड़ें



साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos