गोकुल कोठारी - पिथौरागढ़ (उत्तराखंड)
मारा ग़म ने - गीत - गोकुल कोठारी
सोमवार, दिसंबर 05, 2022
नहीं तुमने, नहीं हमने,
मारा अगर तो, मारा ग़म ने।
नैनों से कहो, ज़्यादा न बहो,
समझे हैं हम, कहो न कहो।
गिनते थे दुनिया के हम तो लाख सितम,
खोजा जो दिल में तो टूट गए सारे भ्रम।
नहीं तुमने, नहीं हमने,
मारा है अगर तो, मारा ग़म ने।
ख़ुशियाँ मिली राहों में, पर एक मिली एक छूट गई,
मैं तन्हा चलता रहा, कड़ियाँ इक-इक टूट गई।
कम पाया ज़्यादा खोकर, उम्र भी पीछे छूट गई,
ख़ुशियों की चाहत में, ख़ुशियाँ ही हमको लूट गई।
नहीं तुमने, नहीं हमने,
मारा है अगर तो, मारा ग़म ने।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
दीपावली विशेष रचनाएँ: कविता, गीत, दोहे और मुक्तक का सुंदर संकलन
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर

