कमांड एक - कविता - गणपत लाल उदय

हम तो है सी आर पी एफ जवान
डयूटी करते सब मिलकर
कमांडेंट मेरे एन्थोनी जोन्सन
नहीं देते किसी को भी टेन्सन ।।


डयूटी लेते है वो सबसे समान
आराम भी देते समय अनुसार
नहीं  करते किसी  से भेदभाव
अधिकारी हो चाहे फिर जवान ।।


नियम और कानून के ये  पक्के
पर दिल के है  यह  बहुत सच्चे
सुबह रोजाना व्यायाम ये करते
गलती में यह कभी नहीं छोड़ते ।।


सेवा इन्होंने बहुत जगहो मे की
पंजाब नागांलैण्ड पुणे व बिहार
त्रिपुरा आसाम मणिपुर कश्मीर
कर रहे ये आज 77 की कमान ।।


जिसमे नहीं है कोई भी परेशान
खुश है सभी आज यहाँ  जवान
डयूटी  दुरूस्त  शरीर स्वस्थ रहे
अपने समय में फिर आराम करे ।।


पर्व सब धर्मो के हम यहाँ मनाते
और भाई- चारे से हम सब रहते
कोरोना समय  बहुत काम किऐ
मास्क खाना वस्त्र गरीबों मे बांटे ।।


कम्पनियाँ सभी करती इन्हे याद
रखते कमांड सब अपने ही हाथ
महिने में जाकर करते निरीक्षण
सभी जगह का करते ये परीक्षण ।।


गणपत लाल उदय - अजमेर (राजस्थान)


Instagram पर जुड़ें



साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos