सुषमा दीक्षित शुक्ला - राजाजीपुरम, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
मुख्य पृष्ठ
आलेख
ज्ञान
सुविचार
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य से बड़ा कोई सुख नहीं - आलेख - सुषमा दीक्षित शुक्ला
स्वास्थ्य से बड़ा कोई सुख नहीं - आलेख - सुषमा दीक्षित शुक्ला
शनिवार, अक्तूबर 03, 2020
कहावत है, पहला सुख निरोगी काया।
कोई भी आदमी तभी अपने जीवन का पूरा आनंद उठा सकता है जब वह शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहें।
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। इसलिए मानसिक स्वास्थ्य के लिए शारीरिक स्वास्थ्य अनिवार्य है।
ऋषियों ने कहा है, शरीर मादयम खलु धर्म साधनम्, अर्थात शरीर ही धर्म का श्रेष्ठ साधन है।
यदि हम धर्म में विश्वास करते हैं और स्वयं को धार्मिक कहते हैं तो अपने शरीर को स्वस्थ रखना होगा, यही हमारा पहला कर्तव्य है। अतः यदि शरीर स्वस्थ नहीं तो जीवन दूभर शुरू हो जाता है।
वाकई पहला सुख निरोगी काया ही है।
आजकल अच्छा स्वास्थ्य भगवान के दिए हुए एक वरदान की तरह ही है। अच्छा स्वास्थ्य एक व्यक्ति के जीवन भर की कमाई जाने वाली सबसे कीमती आय होती है।
यदि कोई अपना स्वास्थ्य खो देता है तो जीवन के सभी आकर्षण को खो देता है।
अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हमें नियमित शारीरिक व्यायाम, योग, ध्यान, संतुलित भोजन, अच्छे विचार, स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित चिकित्सकीय जाँच, पर्याप्त मात्रा में सोना और आराम करना होता है।
बिल्कुल सत्य है कि स्वास्थ्य ही धन है, क्योंकि हमारा शरीर ही हमारी हर अच्छी और बुरी तरह की परिस्थितियों में हमारे साथ रहता है।
इस संसार में कोई भी हमारे स्वास्थ्य की तरह हमारा साथ नहीं दे सकता।
यदि स्वास्थ्य ठीक है तो हम अपने जीवन में किसी भी बुरी परिस्थिति का सामना कर सकते हैं। यदि कोई स्वसस्थ नही तो वह अवश्य ही जीवन का आनंद लेने के स्थान पर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की वजह से जीवन में पीड़ित रहेगा।
स्वास्थ्य ही धन है, यह सत्य है। अच्छा स्वास्थ्य हमारी वास्तविक दौलत है जो हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाता है।
अच्छा स्वास्थ्य शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। यह हमारी सभी पहलुओं में मदद करता है। एक शारीरिक और आंतरिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को अपने पूरे जीवन भर बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, यहां तक कि उसे अपनी नियमित आवश्यकताओं को पूरी करने के लिए किसी और पर निर्भर रहना पड़ता है। उस व्यक्ति के लिए स्थिति बहुत शर्मनाक होती है जो इन सब का सामना कर रहा होता है। इसलिए सभी प्रकार से खुश रहने के लिए अपने सभी कार्यों को स्वयं करने के लिए स्वास्थ्य को बनाए रखना जरूरी है।
यह भी सत्य है कि अच्छे स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए धन की आवश्यकता होती है, और धन कमाने के लिए अच्छे स्वास्थ्य की।
लेकिन हमारा अच्छा स्वास्थ्य हर समय हमारी मदद करता है हमें धन कमाने के साथ और भी कुछ अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस तरह स्वस्थ जीवन और सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखना जरूरी है।
स्वस्थ रहने के लिए नियमित देखभाल और चिकित्सीय जांच की आवश्यकता होती है, इसलिए शरीर की सभी जटिलताओं से छुटकारा पाने के साथ ही जीवन की सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखना परम आवश्यक है।
देखिये हर रोज साहित्य से जुड़ी Videos