प्रमोद कुमार - गढ़वा (झारखण्ड)
रोना क्या? - कविता - प्रमोद कुमार
शुक्रवार, अक्टूबर 09, 2026
सीखो तुम प्रारब्ध झेलना,
चुनौतियों से लड़ना सीखो।
हँस कर झेलो दुर्गम दुर्दिन,
बाधा पार कर बढ़ना सीखो।
बिन संघर्ष के जीवन कैसा,
विचलित इससे होना क्या?
मन का धीरज खोना क्या?
पौरुष होकर रोना क्या?
भीतरघाती जग हुआ सारा,
यहाँ-वहाँ ना मुखड़ा खोलो।
बनना सीखो तुम मेहनतकश,
बोलचाल में मिश्री घोलो।
मन में द्वेष-द्वंद्व को रखकर,
बीज काँटों का बोना क्या?
मन का धीरज खोना क्या?
पौरुष होकर रोना क्या?
जहाँ बौछारें हो ख़ुशियों की,
तुम ना खोजो ऐसी महफ़िल।
यह दुनिया है बस एक मेला,
बिकता एक खिलौना है दिल।
रोज़ खेलते सब यहाँ दिल से,
जूली क्या और मोना क्या?
मन का धीरज खोना क्या?
पौरुष होकर रोना क्या?
कर्म भूमि यह जीवन सारा,
निष्ठापूर्वक काम किया कर।
सार सुखों का है संतुष्टि ही,
संग्रह पर ना ध्यान दिया कर।
सब मिट्टी में मिलना एक दिन,
चाँदी, पीतल और सोना क्या?
मन का धीरज खोना क्या?
पौरुष होकर रोना क्या?
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
दीपावली विशेष रचनाएँ: कविता, गीत, दोहे और मुक्तक का सुंदर संकलन
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर

