सब चींटी है - कविता - बिंदेश कुमार झा
शुक्रवार, सितंबर 25, 2026
मेरे पैरों के नीचे
एक छोटी-सी सुरंग थी,
जहाँ चींटियों की फ़ौज में
ग़ज़ब की उमंग थी।
किसी के हाथ में फूल था,
तो किसी के हाथ में मिठाई,
किसी के हाथ में उपहार था,
उत्सव की छटा थी छाई।
पूछने पर मालूम हुआ,
आ रही थीं चींटियों की रानी।
रानी कोई भगवान है,
सुन रहा था मैं चींटियों की जुबानी।
एक बड़े पैरों वाला आदमी
मस्ती में मचल रहा था,
अनजाने में वह न जाने
कितनी चींटियों को कुचल रहा था।
"अरे, तुमने रानी चींटी को कुचल दिया,
यह कैसी तुम्हारी नीति है?"
वह बोला, "भैया, लाल हो या काली हो,
रानी हो या साधारण हो—
मेरे लिए तो सब चींटी ही हैं।"
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर

