उमेश यादव - हरिद्वार (उत्तराखंड)
शिव स्वरूप श्री नीलकंठ - कविता - उमेश यादव
बुधवार, अक्टूबर 05, 2022
दिव्य मनोहर सुन्दर नभचर, शिव दर्शन मनभावन है।
शिवस्वरुप श्री नीलकंठ का, शुभदर्शन अति पावन है॥
रावण वध से पूर्व राम ने, शिवशंकर आह्वान किया।
नीलकंठ बन शिव शम्भू ने, दर्शन दे वरदान दिया॥
श्रीराम और शिवशंकर का, पुनः आज आवाहन है।
शिवस्वरुप श्री नीलकंठ का, शुभदर्शन अति पावन है॥
विजयादशमी पर्व मना था, दशकंधर तब हारा था।
अनीति अधर्म अहंकार को, श्रीराम ने मारा था॥
रामराज्य के स्थापना का, दिवस आज सुहावन है।
शिवस्वरुप श्री नीलकंठ का, शुभदर्शन अति पावन है॥
मंगलकारी शिव दर्शन से, पाप ताप मिट जाते है।
विषपायी प्रभु नीलकंठ, जग का संताप मिटाते हैं॥
श्रीराम शिव के दर्शन से, मन बनता वृन्दावन है।
शिवस्वरुप श्री नीलकंठ का, शुभदर्शन अति पावन है॥
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
दीपावली विशेष रचनाएँ: कविता, गीत, दोहे और मुक्तक का सुंदर संकलन
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर

