हे गणेश - कविता - सुषमा दीक्षित शुक्ला

हे गणेश गिरिजा सुवन!
जय गणपति महाराज।

मंगल मूर्ति शिव तनय,
पूर्ण करो सब काज।

हर माता की गोद को,
रखो सदा आबाद।

सार्थक कर दो जन्म ये,
ना होवे बरबाद।

दुखियारों के दुःख हरो,
रखो सबकी लाज।

सारे पातक माफ़ कर,
भेंटो सबसे आज।

रोग दोष दारिद्र्य को,
दूर करो महाराज।

हे गणेश गिरिजातनय!
जय गणपति महाराज।

सुषमा दीक्षित शुक्ला - राजाजीपुरम, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

Join Whatsapp Channel



साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos