संदीप कटारिया - करनाल (हरियाणा)
गाँधी बाबा थे महान - कविता - संदीप कटारिया
सोमवार, मार्च 01, 2021
सत्य-अहिंसा के पुजारी गाँधी बाबा थे महान।
दुनिया में सबसे ऊँची कर गए भारत की शान।।
आज़ादी के संग्राम के थे वो-एक सच्चे सिपाही।
प्रेम-भाईचारे, मानवता की ख़ातिर सदा लड़ी लड़ाई।।
उस महापुरूष को नमन् करता है सारा हिंदुस्तान।
सत्य-अहिंसा के पुजारी गाँधी बाबा थे महान।।
सादा-जीवन उच्च-विचार का करते थे व्यवहार।
संपूर्ण भारतवर्ष को माना अपना ही परिवार।।
वो थे गरीबों के मसीहा, विद्वानों के थे विद्वान।
सत्य-अहिंसा के पुजारी गांधी बाबा थे महान।।
जात-पात, छूआछूत का खुलकर विरोध किया।
अंग्रेजों के विरूद्ध सबको एकजुट कर दिया।।
वो खुद थे- भगवतगीता, गुरबाणी और कुरान।
सत्य-अहिंसा के पुजारी गाँधी बाबा थे महान।।
सोए हुए भारतीयों में उम्मीद का दीप जलाया।
लुटेरे अंग्रेज़ों की ग़ुलामी से सबको मुक्त कराया।।
अपना सारा जीवन कर दिया भारतमाता पे कुर्बान।
सत्य-अहिंसा के पुजारी गाँधी बाबा थे महान।।
सत्य-अहिंसा के पुजारी गाँधी बाबा थे महान।
दुनिया में सबसे ऊँची कर गए भारत की शान।।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
दीपावली विशेष रचनाएँ: कविता, गीत, दोहे और मुक्तक का सुंदर संकलन
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर

