भूखे मरने लगे कलाकार - गीत - समुन्दर सिंह पंवार



भूखे मरण लगे कलाकार , इनकी मदद करो
इनके ठप्प होगे रोजगार , इनकी मदद करो
लोकडॉउन के कारण भाई
इनके ऊपर आफत  आई
सब होगे बेरोजगार , इनकी मदद करो
भूखे मरण लगे कलाकार , इनकी मदद करो
प्रोग्रामों में जावण आले
रोज कमा कै खावण आले
आज होरये सैं लाचार , इनकी मदद करो
भूखे मरण लगे कलाकार , इनकी मदद करो
आमदनी का और ना जरिया
होवै गुजारा नूँ किस तरिया
ना पलता यो परिवार , इनकी मदद करो
भूखे मरण लगे कलाकार , इनकी मदद करो
मनोरंजन ये करते हमारा
समुन्दर सिंह दो इनको सहारा
ना सुध लेती सरकार , इनकी मदद करो
भूखे मरण लगे कलाकार , इनकी मदद करो

समुन्दर सिंह पंवार
रोहतक (हरियाणा)

Instagram पर जुड़ें



साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos