जन - जन की पुकार - गीत - समुन्दर सिंह पंवार


जिनको नही देश से प्यार
उनको करो देश से बाहर

जो नमक हमारा खाते
और गुण गैर के गाते
वो पक्के हैं गद्दार , उनको करो देश से बाहर

नफरत का जहर जो घोलैं
ना वन्दे मातरम बोलैं
जो अवैध रखें हथियार, उनको करो देश से बाहर

जो तोड़ें कानून कायदा 
है जिनका गलत इरादा
रहे खोटी मन में धार , उनको करो देश से बाहर

जो फलायें दहशत गर्दी
उनसे कैसी हमदर्दी
कहे चिल्ला - चिल्ला पँवार , उनको करो देश से बाहर


समुन्दर सिंह पंवार
रोहतक , हरियाणा

साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिये हर रोज साहित्य से जुड़ी Videos