जयदेव नारायण दास - बेलहर, बांका (बिहार)
क़लम का सूर्य - कविता - जयदेव नारायण दास
बुधवार, सितंबर 30, 2026
अज्ञान के घने कुहासे को,
जो पल में दूर भगाता है।
वो स्याही की हर एक बूँद से,
नव भोर का गीत सुनाता है।
न झुका कभी जो सत्ताओं से,
न भय से कभी जो कंपित है,
वो शब्दों की तीखी रश्मि से,
अन्याय के सीने पर अंकित है।
यह मूक नहीं, यह गर्जन है,
क्रांति का शंख बजाता है।
जो सोई हुई जन-चेतना को,
फिर से पल में जगाता है।
तोड़ कुप्रथा की कड़ियाँ,
जो समता का संदेश दे।
अंबेडकर के उस न्याय-स्वप्न को,
जो जन-जन के परिवेश दे।
कर्पूरी के उस त्याग-सत्य का,
दर्पण यह बन जाती है।
वंचित, शोषित के अधिकारों की,
यह हुँकार सुनाती है।
राष्ट्र-धर्म ही प्रथम धर्म हो,
ऐसा पथ दिखलाता है।
भेदभाव की ढहा दीवारें,
एक अखंड देश बनाता है।
वैभव की कोई चाह नहीं,
बस सत्य का पथ दिखलाता है।
इतिहास के काले पन्नों पर,
यह 'क़लम का सूर्य' चमकता है।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर

