जय शिव शंकर - कविता - रजनीश तिवारी

जय शिव शंकर - कविता - रजनीश तिवारी | Shiv Kavita - Jay Shiva Shankar - Rajnish Tiwari. Hindi Poem on Lord Shiva | शिव पर कविता
जय बोलो जय जय शिव शंकर 
रूद्र महादेव बम बम हर हर 
जय बोलो जय जय शिव शंकर 

है जगत में सबसे निराला 
मेरा बाबा भोला भाला 
पहने देखो सर्पों की माला 
शीश गंग सोहे चंद्र भाला 
है रूप अनूप तेरी छवि सुन्दर 
है रूप अनूप तेरा अति सुन्दर 
जय बोलो जय जय शिव शंकर 
रूद्र महादेव बम बम हर हर 
जय बोलो जय जय शिव शंकर... 

करुणा कर हे कृपा निधान 
सुन हो जाए मेरा कल्यान 
हो जाए जग का कल्यान 
महिमा का तेरे करूँ गुणगान 
है इष्ट देव तू मेरा भगवान 
है सबका मालिक एक तू ईश्वर 
है सबका मालिक एक महेश्वर 
जय बोलो जय जय शिव शंकर 
रूद्र महादेव बम बम हर हर 
जय बोलो जय जय शिव शंकर... 

रजनीश तिवारी - रीवा (मध्यप्रदेश)

Instagram पर जुड़ें



साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos