नव वर्ष पर शुभकामनाएँ - कविता - शिव शरण सिंह चौहान 'अंशुमाली'

नव वर्ष पर शुभकामनाएँ - कविता - शिव शरण सिंह चौहान 'अंशुमाली' | Hindi New Year Kavita - Nav Varsh Par Shubhkamnayen | नए साल पर कविता
नव वर्ष पर शुभकामनाएँ
आपको शत-शत नमन।
लक्ष्य पथ मिलना सुनिश्चित
दु:ख का होगा शमन।
दीप मालाएँ जलेंगी
सम्पत्ति सुख का आगमन।
ईश मेरी प्रार्थना है
खिलखिलाएँ बाल मन।
प्रात उठ कर पूजना है
मातु पितु गुरु के चरन।
हो प्रफुल्लित जीवनी जस
फूल के नाना वरन।

शिव शरण सिंह चौहान 'अंशुमाली' - फ़तेहपुर (उत्तर प्रदेश)

Instagram पर जुड़ें



साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos