पहली कक्षा - बाल कविता - गोलेन्द्र पटेल

पहली कक्षा - बाल कविता - गोलेन्द्र पटेल | Bal Educational Kavita - Pahali Kaksha - Golendra Patel. Kids Hindi Poem For Class One. पहली कक्षा पर बाल कविता
हम हर दिन पढ़ने जाते हैं, 
हम सब यह गाते हैं, 
कलम के आगे झुकता है भाला, 
सबसे प्यारी है हमारी पाठशाला। 

हम पहली कक्षा के विद्यार्थी हैं, 
हमें याद करनी है गिनती, 
हमें याद करनी है वर्णमाला, 
सबसे प्यारी है हमारी पाठशाला। 

बोलो बच्चों एक साथ, 
जय जवान जय किसान जय विज्ञान! 

हम पहली कक्षा के विद्यार्थी हैं, 
हमें याद करना है राष्ट्रगान, 
हमें खोलना है दिमाग़ का ताला, 
सबसे प्यारी है हमारी पाठशाला। 

हम पहली कक्षा के विद्यार्थी हैं, 
हमें याद करनी हैं किताब की बातें, 
हमें बनानी है शब्दों की माला, 
सबसे प्यारी है हमारी पाठशाला। 

बोलो बच्चों एक साथ, 
जय हिन्द जय भारत! 

गोलेंद्र पटेल - चंदौली (उत्तर प्रदेश)

Instagram पर जुड़ें



साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos