चाँद पर पहुँचा भारत - कविता - डॉ॰ सहाना प्रसाद

चाँद पर पहुँचा भारत - कविता - डॉ॰ सहाना प्रसाद | Hindi Kavita - Chaand Par Pahuncha Bharat. Hindi Poem On Chandrayaan 3. चन्द्रयान 3 पर कविता
चाँद पर पहुँचा भारत,
दिखाई हमने अपनी ताक़त।
विज्ञान का महत्त्व पता चला,
मेहनत से होता ही है भला।

अब हैं सब की ज़ुबान पे,
कुछ शब्द बाह्याकाश से।
विक्रम, रोवर और प्रज्ञान,
इन पर सब दे रहे ध्यान।

बच्चा बनना चाहता है विज्ञानी,
माँ बाप भी हो गए ज्ञानी।
सब क्षेत्रो में तरक़्क़ी,
भारत की महानता पक्की।

डॉ॰ सहाना प्रसाद - बेंगलुरु (कर्नाटक)

साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिये हर रोज साहित्य से जुड़ी Videos