पुष्टिकारक बाजरा - गीत - उमेश यादव

सर्वश्रेष्ठ पोषक शरीर का, नियमित इसको खाएँ।
पुष्टिकारक बाजरे को हम, भोजन में अपनाएँ॥

सर्वगुण संपन्न अन्न यह, बल आरोग्य बढ़ाता है। 
हृष्ट पुष्ट बनता है मानव, जो भी इसको खाता है॥
है ग़रीब का जीवन रक्षक, बड़े प्रेम से खाए।
पुष्टिकारक बाजरे को हम, भोजन में अपनाएँ॥

विटामिन, प्रोटीन, फाइबर इसमें, जैसे चाहें खालें।
दलिया रोटी खिचड़ी हलवा, चाहे जो इसे बनालें॥
अन्न भरा है खनिज लवन से, कुपोषण दूर भगाए।
पुष्टिकारक बाजरे को हम, भोजन में अपनाएँ॥

औषधि है यह कई रोगों की, इम्युनिटी बढाता है।
दिल दिमाग़ स्वस्थ रखता है, वजन सदा घटाता है॥
स्वास्थ्य वर्धक बाजरे को, थाली में जगह दिलाएँ।
पुष्टिकारक बाजरे को हम, भोजन में अपनाएँ॥

उमेश यादव - हरिद्वार (उत्तराखंड)

साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिये हर रोज साहित्य से जुड़ी Videos