सीमा वर्णिका - कानपुर (उत्तर प्रदेश)
हुआ शंखनाद - कविता - सीमा वर्णिका
शनिवार, अगस्त 28, 2021
देश पर आई विपदा गहरी,
हुआ शंखनाद जागो प्रहरी।
शत्रु बैठे निगाहें टिकाए,
नित नए आतंक फैलाए,
चुनौतियाँ बढ़ती ही जाए,
दुश्मनी सदा रही है बहरी,
देश पर आई विपदा गहरी,
हुआ शंखनाद जागो प्रहरी।
जनता की आँखों में पानी,
राजा ने लड़ने की ठानी,
लोग बनाते सिर्फ़ कहानी,
मुश्किल कहाँ रहती ठहरी,
देश पर आई विपदा गहरी,
हुआ शंखनाद जागो प्रहरी।
कहाँ जा रहे यह मतवाले,
फूट गये पाँवों के छाले,
राह तकें अपलक घरवाले,
वापस घर लौट रहे हैं शहरी,
देश पर आई विपदा गहरी,
हुआ शंखनाद जागो प्रहरी।
कितनी भी की थी तैयारी,
पड़ी कैसी आपदा भारी,
सबको ताक रही बीमारी,
लाँघना नहीं घर की देहरी,
देश पर आई विपदा गहरी,
हुआ शंखनाद जागो प्रहरी।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर