आशा का दीप - कविता - अन्जनी अग्रवाल "ओजस्वी"

आशा का दीप जलाये रखना।
मुस्कुराते हुए जिंदगी में आगे बढ़ना।

बिन आशा होता जीवन फीका।।
उम्मीद  से ही  मानव है जीता।।

हौसला व उम्मीद को बनाये रखना।
मन में उत्साह का दीप जलाये रखना।।

जिंदगी में राहों को सजाये रखना।
बस यूँ ही सपना सदा सजाये रखना।।

जीवन ज्योति को प्रखर बनाना है।
सुगन्ध फूलों की से तो जमाना है।।

मन में अनुराग का अंकुर बोना है।
मन मिसाल खुशियों को लहराना है।।

अन्जनी अग्रवाल "ओजस्वी" - कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश)

साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिये हर रोज साहित्य से जुड़ी Videos