याद रखेगा हिंदुस्तान - कविता - मधुस्मिता सेनापति

कोरोना महामारी देश में आया है अचानक
पर कुछ ही दिनों में
हम सभी का छीन लिया है वह हक
पता नहीं यह अब रहेगा कब तक......!!

आज दिन रात एक सा लगता है
बाहर जाना भी डर सा लगता है
लेकिन राग, द्वेष हिंसा को छोड़कर
मनुष्य आज इंसानियत को अपनाने लगा है......!!

देश की सुरक्षा में लगे हैं हमारे जवान
डॉक्टर और नर्स दिन रात कर रहे हैं अपना काम
पत्रकार कर रहे हैं देश-दुनिया के खबर का आदान-प्रदान
पुलिस कर रही है जनता की सुरक्षा का काम
जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए
अपने पल-पल घड़ी को किया है कुर्बान
व्यर्थ नहीं जाने देंगे उनका यह महान दान
यह बलिदान को याद रखेगा हिंदुस्तान......!!

हम अब बेवजह बाहर न जाएंगे
देश की रक्षा करने वालों के लिए
हम और ना परेशानी बढ़ाएंगे
बल्कि उनका साथ देते जाएंगे
कोरोना को मिलकर हराएंगे.......!!

मधुस्मिता सेनापति - भुवनेश्वर (ओडिशा)

Join Whatsapp Channel



साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos