जगत के मालिक - गीत - महेश कुमार हरियाणवी
शनिवार, अक्टूबर 03, 2026
सबका एक विधाता जग में,
जिसके सारे विधान।
आत्मा सत के साथ सदा से,
दल बदले इंसान।।
जगत के मालिक हैं भगवान।
जगत के मालिक हैं भगवान।।
जगत के मालिक हैं भगवान।
जगत के मालिक हैं भगवान।।
हमने देखी लाख बुराई,
करनी पीछा छोड़ न पाई।
नीयत जिनकी साफ़ सफ़र में,
नियति उनके साथ डगर में।
सादगी सबने बड़ी बताई,
चालाकी करे बाँस बजाई।
हाथ भरे होकर क्यों खाली?
मन की ना भर पाई थाली।
जीवन छल का खेल नहीं सुन
भूल करे नादान।
आत्मा सत के साथ सदा से
दल बदले इंसान।।
जगत के मालिक हैं भगवान।।
जगत के मालिक हैं भगवान।
जगत के मालिक हैं भगवान।
जगत के मालिक हैं भगवान।।
भाव ग़ुबार के स्वप्न भारी,
कड़वी बोली बड़ी बीमारी।
उम्र तेरी बस साँस सहारे,
मौत खड़ी मस्तक के द्वारे।
वैभव है धरती की माया,
साँस गई जग हुआ पराया।
अपनी क़ीमत तू ना समझा,
औरों की उलझन में उलझा।
खाली हैं तेरे हाथ अभी भी
कर संचित निधान।
आत्मा सत के साथ सदा से
दल बदले इंसान।।
जगत के मालिक हैं भगवान।
जगत के मालिक हैं भगवान।।
जगत के मालिक हैं भगवान।
जगत के मालिक हैं भगवान।।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर

