तुम में और मुझ में कौन है बेहतर? - कविता - बिंदेश कुमार झा
गुरुवार, जुलाई 25, 2024
तुम में और मुझ में कौन है बेहतर
ऊँची पर्वतों की चोटी
यह धरती का लघु कण,
राजकुमार का शयन कक्ष
या योद्धाओं का रण?
तुम में और मुझ में कौन है बेहतर?
पवन की गोद में खेलते पुष्प
यह तूफान से लड़ता काँटा?
ऊँची आवाज़ में दहाड़ने वाला मेघ
या बरसते मेघ का सन्नाटा।
तुम में और मुझ में कौन है बेहतर?
छोटा सा सुंदर तालाब
यह ऊँचाई से गिरता झरना,
यह सिक्कों से भरी नदी?
या समंदर का गहराई से संघर्ष करना?
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
दीपावली विशेष रचनाएँ: कविता, गीत, दोहे और मुक्तक का सुंदर संकलन
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर

