अहंकार - कविता - बिंदेश कुमार झा

अहंकार - कविता - बिंदेश कुमार झा | Hindi Kavita - Ahankaar - Bindesh Kumar Jha. Hindi Poem On Arrogance / Ego. अहंकार पर कविता
गगन के हृदय में अंकित सितारा
अपनी यश-गाथा का विस्तार कर रहा,
इतराकर सूरज से बैर किया है
सूर्य की लालिमा मात्र से कहार रहा।

अपनी सुंदर यौवन से पुष्प
भूमि का जो तिरस्कार किया,
एक पवन के झोंके ने उसे
सौ टुकड़ों का आकार दिया।

अपनी तेज़ धार से जल
भय का जो संचार किया,
बाँध बनाकर मनुष्य ने वहाँ
जल का उसका अधिकार लिया।

अपने ऊँचे कद का पर्वत
गगन को जो ललकार रहा,
धारा ने अपनी करवट से ही
उस पर तीव्र प्रहार किया।

अपनी गौरव हो या योग्यता
का जिसने अहंकार किया,
प्रकृति ने अपने समय में
उसका सदा तिरस्कार किया।

बिंदेश कुमार झा - नई दिल्ली (दिल्ली)

Instagram पर जुड़ें



साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos