प्यारा-प्यारा हिन्द देश - देव घनाक्षरी छंद - ओम प्रकाश श्रीवास्तव 'ओम'

प्यारा-प्यारा हिंद देश, भिन्न-भिन्न भाषा वेश।
पर रहती एकता, बसता उर में वतन।।

झंडा रहे सदा ऊँचा, चाहे ये देश समूचा।
भारत माता का शीश, रखें ऊँचा कर जतन।।

देश सेवा सर्वोपरि, काटूँ शीश सदा अरि।
करे जो आतंक नर, होता उसका है पतन।।

कहे 'ओम' हिन्द देश, प्रेम भरा परिवेश।
आओ मिलकर करें, पावन देश को नमन।।

ओम प्रकाश श्रीवास्तव 'ओम' - कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश)

साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिये हर रोज साहित्य से जुड़ी Videos