होली का त्यौहार - कविता - शमा परवीन

सौहार्द का त्यौहार होली का त्यौहार,
रंगो का त्यौहार होली का त्यौहार।

अपनेपन का शृंगार खुशियों की बौछार,
देखों आया होली का त्यौहार।

पावन मंगल सबका कल्याण,
शुभ दिन लाया होली का त्यौहार। 

गुझिया की मिठास, रिश्तेदारों की बधाई,
दिल हैं बाग-बाग आया होली का त्यौहार।

शमा परवीन - बहराइच (उत्तर प्रदेश)

साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिये हर रोज साहित्य से जुड़ी Videos