जय हो छठ मैया - कविता - अन्जनी अग्रवाल "ओजस्वी"

छठ पूजा व्रत और त्यौहार।
सभी को मुबारक बारम्बार।।
छठ पर करो सूर्य उपासना ।
जो करे दूर लोभ और वासना।।
चतुरदिवसिय ये व्रत त्यौहार।
लाए जीवन में खुशियां अपार।।
राम सीता ने की सूर्य उपासना।
पाया तेजस्वी पुत्र  का वरदान ।।
लोक आस्था का ये है पर्व महान।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी पहचान।।
करो पूरे मन से  सभी  अनुष्ठान।
सादगी पवित्रता का रखो ध्यान।।
सूर्य को अर्ध्य व उषा पूजन।
तत्य पाश्चात्य करो शर्बत ग्रहण।।
मनोकामना करो  पूर्ण सभी की।
बारम्बार हो जय मैया छठि की।।

अन्जनी अग्रवाल "ओजस्वी" - कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश)

Instagram पर जुड़ें



साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos