प्यार एक एहसास - कविता - मधुस्मिता सेनापति

जीवन का है एक अनमोल हिस्सा,
इसमें विश्वास होती है एक अहम किस्सा......!!

हर किसी को होता है प्यार उनसे,
जो होते हैं सच्चे दिल और दिमाग से.......!!

झूठा नहीं होता तब वह प्यार,
जब हम प्यार के लिए होते हैं ईमानदार.......!!

प्यार होता है एक अनोखी अहसास
जब तन मन में होता है विश्वास........!!

दुनिया की हर बुरी चीज लगता है अच्छा,
जब मन में होता है प्यार सच्चा.........!!

प्यार मेघ भरे बादलों की वह बारिश,
जहां हर पल जन्म लेती है नए नए ख्वाहिश........!!

जीवन में जब स्थिति होती है संगीन,
तब प्यार जिंदेगी को करता है रंगीन........!!

प्यार ईश्वर  का दिया हुआ अनमोल देन है,
जिसको स्वीकारना सबके लिए अनिवार्य है........!!

मधुस्मिता सेनापति - भुवनेश्वर (ओडिशा)

Join Whatsapp Channel



साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos