भारत: डिजिटल स्ट्राइक - कविता - मधुस्मिता सेनापति

सर्वश्रेष्ठ युद्ध वो नहीं
जहां रक्त के बिंदु वहा जाए
भारत हमारे देश का नाम
जहां सब को माफ किया जाए....!!

कितनों ने हमें धोखा दिया
चीन हमारे साथ विश्वासघात किया
सब कुछ सहन किया भारत
अंत में मुंहतोड़ जवाब भारत ने दिया......!!

गलवान में हुए शहीद हमारे वीर जवान
भारत माता के नाम को कर गए वो महान
विभिन्नता भरी देश है हमारा
देश की रक्षा में हम सब है यारा......!!

कूटनीति में चीन ने हमें धोखा दिया
भारत यह अन्याय को सहन न किया
चीन के अर्थनीति हुआ असंभाल
भारत ने डिजिटल स्ट्राइक कर दिखाया......!!

विदेशी को हम "ना" करेंगे
अपनाएंगे अब हम स्वदेशी
टिक टॉक को डिलीट करेंगे
अपनाएंगे हम देसी.......!!

जो करेगा हमारे साथ विश्वासघात
हम दिखा देंगे भारतीय हैं एक साथ
मुंह तोड़ जवाब देते रहेगा भारत
जान लो हमारी यह  बात.......!!

ममता प्रेम भरी देश हमारा
सबको प्यारी है यह देश मेरा
विभिन्नता में एकता जिसकी नाम है
हमारा देश भारत महान है.......!!

आत्म निर्भर अभियान
अब हम होंगे कामयाब
आत्मनिर्भर भारत का नाम
सब भारतीयों का होगी यही पहचान .........!!


मधुस्मिता सेनापति - भुवनेश्वर (ओडिशा)

Instagram पर जुड़ें



साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos