कभी हम पे चलता था सिक्का तुम्हारा - ग़ज़ल - सोनू यादव

कभी हम पे चलता था सिक्का तुम्हारा - ग़ज़ल - सोनू यादव | Ghazal - Kabhi Hum Pe Chalta Tha Sikka Tumhara - Sonu Yadav
अरकान : फ़ऊलुन फ़ऊलुन फ़ऊलुन फ़ऊलुन
तक़ती : 122  122  122  122

कभी हम पे चलता था सिक्का तुम्हारा
मगर अब नहीं है वो रुतबा तुम्हारा

​तिरे एक तिल पे मैं क़ायल था वरना
नहीं इतना अच्छा ये चेहरा तुम्हारा

​सिवा इसके चेहरे पे क्या है बताओ
हक़ीक़त में बस एक धब्बा तुम्हारा

​जो परचा अदालत में दाख़िल किया तो
है सर से गिरा अब ये खटका तुम्हारा

​ग़मों की अदालत में हम आ गए हैं
उठा है अदालत में पर्दा तुम्हारा

​मुक़द्दर की बाज़ी में हारे हो ऐसे
कि अब बिक रहा है क़सीदा तुम्हारा

​सँभल कर ज़रा राह में अब तू चलना
बदल जाएगा कल ज़माना तुम्हारा


Instagram पर जुड़ें



साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos