एक बात - कविता - डॉ॰ विजय पंडित

एक बात - कविता - डॉ॰ विजय पंडित | Hindi Kavita - Ek Baat - Dr Vijay Pandit | बात पर कविता
एक बात है जो
साझा करनी है आपसे...
लेकिन मिलने पर
दो दिन... दो दिल...
कुछ अल्फ़ाज़ और
कुछ अहसास
वक्त मिले तो ज़रूर बताना
कोई भी बहाना न बनाना
इंतज़ार में हैं हम...
भावनाओं में बेशक़ हमारी मत बहना
हमे तो बस अपने दबे हुए जज़्बात है कहना
 
मिलना अपनी व्यस्त ज़िंदगी से
निकाल कर कुछ समय
हमारे लिए
 
ताकि पूरी हो सके
शायद
एक अधूरी दास्तान...॥

डॉ॰ विजय पंडित - मेरठ (उत्तर प्रदेश)

Instagram पर जुड़ें



साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos