ईश्वर और नैतिकता - कविता - सूर्य प्रकाश शर्मा 'सूर्या'
बुधवार, नवंबर 12, 2025
ईश्वर है या नहीं,
कोई नहीं जानता।
कुछ ईश्वर के अस्तित्त्व को मानते हैं
और कुछ ईश्वर के अस्तित्त्व को
काल्पनिक कहकर
नकार देते हैं।
लेकिन एक बात तो तय है, कि–
ईश्वर के अस्तित्त्व की कहानियाँ
(भले ही वे काल्पनिक हों)
समाज को नैतिक बनाती हैं।
यानि कि, 'ईश्वर'
'नैतिकता' का
समानार्थी है।
नैतिकता बचाए रखने के लिए
सबसे ज़्यादा ज़रूरी है
ईश्वर को बचाए रखना।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
दीपावली विशेष रचनाएँ: कविता, गीत, दोहे और मुक्तक का सुंदर संकलन
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर

