हेमन्त कुमार शर्मा - कोना, नानकपुर (हरियाणा)
अनुसरण कृष्ण का - कविता - हेमन्त कुमार शर्मा
रविवार, मार्च 24, 2024
शिथिल पाँव भोग के,
विस्मरण भाव शोक के।
कर्म से गति का अवसर,
सम्यक ध्यान अहरहर।
अनुसरण कृष्ण का।
होली, अग्नि दहन ईर्ष्या का,
उचित प्रयोग द्वेष वर्षा का।
और अग्नि संज्ञा ईश की,
नाम स्मृति परमीश की।
अनुकरणीय,
अनुसरण कृष्ण का।
योग सर्व समस्या का समाधान,
प्रेमाभक्ति से उत्पन्न अवधान।
शुचिता से चित्त प्रफुल्लित,
साधक रहे सर्वदा दत्तचित्त।
मात्र हो
अनुसरण कृष्ण का।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
दीपावली विशेष रचनाएँ: कविता, गीत, दोहे और मुक्तक का सुंदर संकलन
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर

