तोहरो रूप गढूँ मैं राधिका प्यारी - गीत - रोहित सैनी

तोहरो रूप गढूँ मैं राधिका प्यारी - गीत - रोहित सैनी | Hindi Geet - Toharo Roop Gadhoon Main Raadhika Pyaari - Rohit Saini. राधिका प्यारी पर गीत
छंद : राधिका छंद
(13, 9 मात्रा पर विराम कुल चार पंक्ति (22मात्रा))

सुनो वृषभानु कुमारी, राधिका प्यारी
तोहरो पंथ निहारी, अँखियाँ दुखारी
म्हाने मत भी सताओ, नैनन समाओ
करो न देर अब आओ, राधिका आओ

म्हाने राधिका परसों, श्याम कहत रहा
कोई ऐसो गीत-गा, यार उण न दिखा
सुना पायल री छन-छन, वो मधुर खन-खन
एक ऐसी तान सुना, जाये महक मन

तोहरो रूप गढूँ मैं, राधिका प्यारी
कल-फिर कहत रहा मुझे, श्याम-बनवारी
आओ राधिका आओ, नैनन समाओ
म्हारे हिय में उतर थे, गीत बन जाओ


Instagram पर जुड़ें



साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos