श्री बागेश्वर धाम - गीत - सुषमा दीक्षित शुक्ला

श्री बागेश्वर धाम - गीत - सुषमा दीक्षित शुक्ला | Hindi Geet - Shree Bageshwar Dham - Sushma Dixit Shukla | बागेश्वर धाम पर हिन्दी गीत कविता
जय जय बोलो जय हनुमान
जय जय श्री बागेश्वर धाम
सीय राम भज आठो याम
बन जाएँगे बिगड़े काम
जय जय श्री बागेश्वर धाम।

जिनकी कृपा से जीवन सँवरे
जिनकी दया से दुःख से उबरे
उनकी कृपा मिले अविराम
जय जय श्री बागेश्वर धाम
सिया राम जप हो निष्काम
बन जाएँगे बिगड़े काम
जय जय बोलो जय हनुमान।

सीता माँ पर विपदा छाई
प्रियतम की तब ख़बर सुनाई
बचा दिए लक्ष्मन के प्राण
जय जय श्री बागेश्वर धाम
सीय राम का रट ले नाम
बन जाएँगे बिगड़े काम
जय जय बोलो जय हनुमान।

सोने की लंका राख बना दी
असुरों की थी फ़ौज मिटा दी
रावण का तोड़ा अभिमान
जय जय श्री बागेश्वर धाम
सियाराम का जप लो नाम
बन जाएँगे बिगड़े काम
जय जय बोलो जय हनुमान।


Instagram पर जुड़ें



साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos