मेरी माटी देश मेरा ये - गीत - सुषमा दीक्षित शुक्ला

मेरी माटी देश मेरा ये,
हमे जान से प्यारा है।
भारत माँ का बच्चा-बच्चा,
इस पर जाँ दिल हारा है।

सदियों से ये सोंधी माटी,
रत्न उगलती आई है।
युगों-युगों से इसकी कीर्ति,
सारे जग में छाई है।

भारत का हर रहने वाला,
इसका राज दुलारा है।
मेरी माटी देश मेरा ये,
हमे जान से प्यारा है।
भारत माँ का बच्चा-बच्चा 
इस पर जाँ दिल हारा है।

राम, श्याम, हनुमान सभी ने,
इसकी कोख से जन्म लिया।
राधा, सीता, लक्ष्मीबाई,
सबने पावन धर्म किया।

भगत सिंह, आज़ाद, सुभाष ने,
जिस पर जीवन वारा है।
मेरी माटी देश मेरा ये,
हमें जान से प्यारा है।
भारत माँ का बच्चा-बच्चा,
इस पर जाँ दिल हारा है।

जिस धरती का मान बढ़ाने,
राणा, शिवा, कलाम जी आए।
आओ इसका तिलक लगाए,
मातृभूमि को शीश नवाए।

जय जवान जय किसान,
जिस अमर भूमि का नारा है।
मेरी माटी देश मेरा ये,
हमे जान से प्यारा है।
भारत माँ का बच्चा-बच्चा,
इस पर जाँ दिल हारा है।


Instagram पर जुड़ें



साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos