महेश चन्द सोनी "आर्य" - करौली (राजस्थान)
पर्यावरण - गीत - महेश चन्द सोनी "आर्य"
सोमवार, जून 14, 2021
पर्यावरण हमारा, हम सबको वो प्यारा।
पर्यावरण हो शुद्ध अगर तो जीवन सुखी हमारा।
हवा शुद्ध नहीं शुद्ध नहीं जल,
रोज़ करें पेड़ों का क़त्ल हम।
वृक्षों के कटने से ही तो, दुखी हुआ जग सारा।
पर्यावरण हमारा...
वृक्ष नहीं यह तो है देवा,
करते हैं हम सब की सेवा।
जड़ पत्ती फल-फूल आदि सब, आता काम है सारा।
पर्यावरण हमारा...
ध्वनि प्रदूषण हम फैलाते,
वायु में हम ज़हर मिलाते।
उल्टे करते काम प्रभु का, कैसे मिले सहारा।
पर्यावरण हमारा...
औषध मिलती है पेड़ों से,
छुटकारा मिलता रोगों से।
दारू मांस नशे में बन गया, जीवन नरक हमारा।
पर्यावरण हमारा...
मिलकर वृक्षारोपण करिए,
पर्यावरण को शुद्ध बनाइए।
कहे महेश वृक्षों की रक्षा, है कर्तव्य हमारा।
पर्यावरण हमारा, हम सबको वो प्यारा।
पर्यावरण हो शुद्ध अगर तो जीवन सुखी हमारा।
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
दीपावली विशेष रचनाएँ: कविता, गीत, दोहे और मुक्तक का सुंदर संकलन
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर

