अवध में जन्मे हैं श्रीराम - शृंगार छंद - अभिनव मिश्र "अदम्य"

हुए सब हर्षित हैं पुर ग्राम।
अवध में जन्मे हैं श्रीराम।
बज रहे ढोल नगाड़े साज।
छा गईं घर घर खुशियाँ आज।

मचा है चहुँ दिशि खूब धमाल।
सभी नर नारी हैं खुशहाल।
सजाकर लाया हूँ मैं थाल।
नवल पीताम्बर इत्र गुलाल।

शुशोभित धनुष आपके हाथ।
लगा केसर चन्दन है माथ।
कृपा अब इतनी कर दो राम।
जगत में हो जाए बस नाम।

चढ़ाऊँ तुमको मैं मिष्ठान।
आरती साथ करूँ गुड़गान।
बना दो मेरे बिगड़े काम।
अवध में जन्में हैं श्रीराम।

अभिनव मिश्र "अदम्य" - शाहजहाँपुर (उत्तर प्रदेश)

Join Whatsapp Channel



साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos