रमाकांत सोनी - झुंझुनू (राजस्थान)
खुशियाँ लाएगा नया साल - गीत - रमाकांत सोनी
शनिवार, दिसंबर 26, 2020
खुशियाँ लाएगा नया साल,
खुशियाँ लाएगा नया साल,
झूमें नाचें गाएं सारे,
अब होंगे खुशहाल,
खुशियाँ लाएगा नया साल-२
चमक रहे है चेहरे सारे,
जैसे नीलगगन में तारे,
आशाओं संग नई उमंगे,
बुन रही अपना जाल,
खुशियाँ लाएगा नया साल-२
मौसम रंग बदलता रहता,
समय चक्र है चलता रहता,
सीना ताने सजग सरहद पे,
वीरों का दमके सेनानी भाल,
खुशियाँ लाएगा नया साल-२
हिम्मत और हौसले अपने,
सुनहरे ख्वाब सुरीले सपने,
अच्छाई के ऊंच शिखर से,
नव वर्ष गूंजे सुर लय ताल,
खुशियाँ लाएगा नया साल-२
रग रग में नया जोश भरा है,
मातृभूमि वीरों की धरा है,
हिम्मत और हौसले के दम पे,
करती मेहनत अपना कमाल,
खुशियाँ लाएगा नया साल-२
साहित्य रचना को YouTube पर Subscribe करें।
देखिए साहित्य से जुड़ी Videos
साहित्य रचना कोष में पढ़िएँ
विशेष रचनाएँ
दीपावली विशेष रचनाएँ: कविता, गीत, दोहे और मुक्तक का सुंदर संकलन
सुप्रसिद्ध कवियों की देशभक्ति कविताएँ
अटल बिहारी वाजपेयी की देशभक्ति कविताएँ
फ़िराक़ गोरखपुरी के 30 मशहूर शेर
दुष्यंत कुमार की 10 चुनिंदा ग़ज़लें
कैफ़ी आज़मी के 10 बेहतरीन शेर
कबीर दास के 15 लोकप्रिय दोहे
भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है? - भारतेंदु हरिश्चंद्र
पंच परमेश्वर - कहानी - प्रेमचंद
मिर्ज़ा ग़ालिब के 30 मशहूर शेर

