सुषमा दीक्षित शुक्ला - राजाजीपुरम, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
गंगा मइया - लोकगीत - सुषमा दीक्षित शुक्ला
सोमवार, नवंबर 30, 2020
अमृत है तेरा निर्मल जल
हे! पावन गंगा मइया।
हम सब तेरे बालक हैं
तुम हमरी गंगा मइया।
माँ सब के पाप मिटा दो
हे! पापनाशिनी मइया।
अब सारे क्लेश मिटा दो
हे! पतित पावनी मइया।
भागीरथ के तप बल से
तुम आई धरणि पर मइया।
शिवशंकर के जटा जूट से
प्रगट हुई थी मइया।
हे! जान्हवी हे! मोक्षदायिनी
अब पार लगा दो नइया।
सगरसुतों को तारण वाली
भव पार लगा दो मइया।
इस धरती पर खुशहाली
तुमसे ही गंगे मइया।
आँचल तेरे जीना मरना
हम सबका होवे मइया।
माँ शरण तुम्हारी आयी
हे! मुक्तिदायिनी मइया।
हम सब तेरे बालक हैं
तुम हमरी गंगा मइया।
देखिये हर रोज साहित्य से जुड़ी Videos